ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनपद बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। भेंट के दौरान जनपद बदायूं एवं बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जनपद में विकास कार्यों को और गति देने तथा क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए।जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान बदायूं जनपद में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बदायूं के विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से जनपद में विकास परियोजनाओं को और गति मिलेगी तथा जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें