ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित कराने के दिए निर्देश

जनपद में 17 एवं 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित कराने के दिए निर्देश
जनपद में 17 एवं 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 14 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात छूटे/ नये मतदाता को जोड़े जाने के सम्बन्ध में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगामी 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी बूथों पर विशेष कैंप का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विशेष कैंप के दौरान जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराएंगे। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के लिए कैंप में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। इसके माध्यम से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन विशेष कैंपों का उद्देश्य पहली बार मतदाता बनने के लिए पात्र युवाओं तथा ऐसे नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है, जिनका नाम किसी कारणवश अभी तक सूची में दर्ज नहीं हो सका है। इसके साथ ही नागरिक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच भी कर सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंजीकरण के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें