ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

अलीगंज में कार और दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल

अलीगंज में कार और दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल
अलीगंज में कार और दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल — दुर्घटना | City News 24

अलीगंज। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में एटा-अलीगंज मार्ग पर बुधवार को ग्राम लड़सिया के पास कार और दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होंडा सिटी कार सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया, जहां से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा के अनुसार, होंडा सिटी कार अलीगंज से एटा की ओर जा रही थी। कार में दहलई निवासी अश्वनी (16) पुत्र रजनीश और रॉबिन (22) पुत्र रमेश सवार थे। लड़सिया गांव के पास कार की दो बाइकों से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए।एक बाइक पर लड़सिया निवासी सरोज देवी पत्नी गोपी चंद्र अपने पुत्र भूपेंद्र के साथ सवार थीं। दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गए। सरोज देवी को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर राजा का रामपुर क्षेत्र के सिमरई निवासी शौक मुहम्मद (45) पुत्र फैयाज अली सवार थे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल ले जाते समय अश्वनी की भी मौत हो गई। हादसे में मौतों की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें