ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

आर्मी डे परेड व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कों के सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश

आर्मी डे परेड व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कों के सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश
आर्मी डे परेड व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कों के सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश — प्रशासन | City News 24

भोपाल। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, लेफ्ट टर्न निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आगामी आर्मी डे परेड एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत भोपाल शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रखरखाव एवं आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थलों पर सुधार कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निर्माण विभागों के अधिकारियों को शहर की सड़कों की स्थिति बेहतर बनाने के साथ ही भोपाल के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजनों को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। बैठक में जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे सुधार कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गोविंदपुरा, ट्रेनिंग सेंटर एवं आईएसबीटी क्षेत्र में प्रस्तावित कार्य तत्काल प्रारंभ कराने तथा अन्य स्वीकृत लेफ्ट टर्न निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स को राष्ट्रीय राजमार्गों की सीमा में किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर स्टॉप लाइन एवं जेब्रा क्रॉसिंग बनाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर का निर्माण प्राथमिकता से कराने के लिए भी कहा। संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत और यातायात सुधार के कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें