ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा2 मिनट पढ़ें

नागदा में सकल हिंदू सामाजिक समिति ने किया शस्त्र-शास्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

नागदा में सकल हिंदू सामाजिक समिति ने किया शस्त्र-शास्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
नागदा में सकल हिंदू सामाजिक समिति ने किया शस्त्र-शास्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प — शिक्षा | City News 24

नागदा। सकल हिंदू सामाजिक समिति, नागदा के तत्वावधान में गुरुवार को जवाहर मार्ग स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मां शक्ति की आराधना कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। वैदिक परंपराओं के साथ हुआ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ मां शक्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कुमकुम, अबीर, गुलाल और पुष्प अर्पित कर मां शक्ति की आराधना की। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ शस्त्र एवं शास्त्र पूजन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल मां शक्ति के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने धर्म की विजय, अधर्म के नाश और विश्व कल्याण की कामना की।

शस्त्र सुरक्षा का प्रतीक, शास्त्र ज्ञान और संस्कारों का आधार

कार्यक्रम में विशाल बहल ने शस्त्र एवं शास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। शस्त्र राष्ट्र की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा का प्रतीक हैं, जबकि शास्त्र ज्ञान, संस्कार, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का आधार हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ज्ञान और शक्ति के बीच संतुलन आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझना चाहिए। शिक्षा, संस्कार और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता से समाज को अधिक सशक्त एवं संगठित बनाया जा सकता है।

जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, हिंदू जागरण मंच के भेरूलाल टाक, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, कार्यक्रम संयोजक बजरंग सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गेहलोत और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त योगेश जोनवाल, सीएम अतुल, भैरू सिंह चौहान, हनुमान प्रसाद शर्मा, निलेश मेहता, अशोक शर्मा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक बिसानी, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीष ओरा, विनय लकी गुर्जर, अशोक सोनी, कमल जैन, सुबोध स्वामी, देवेंद्र सेन, रमेश प्रजापत, गोविंद मोहता, हरिकिशन लोहारवाड़, रूपम सिंह ठाकुर, लखन गुर्जर एवं संदीप परोसिया सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।

कन्या पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। आयोजन का समापन कन्या पूजन एवं मां शक्ति की महाआरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां शक्ति से समाज में सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोनी ने किया। आयोजन की जानकारी संयोजक बजरंग सिंह चौहान ने दी।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें