ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

रायबरेली में पटाखों के विस्फोट से दहला अहियारायपुर, एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान

रायबरेली में पटाखों के विस्फोट से दहला अहियारायपुर, एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान
रायबरेली में पटाखों के विस्फोट से दहला अहियारायपुर, एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान — दुर्घटना | City News 24

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के अहियारायपुर में शुक्रवार को पटाखों के विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। मस्जिद के बगल स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के एक दर्जन से अधिक मकान इसकी चपेट में आ गए। कई घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए। मस्जिद की दीवार और छत में दरारें आने की बात भी सामने आई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, घनी आबादी के बीच कथित रूप से पटाखों का गोदाम संचालित किया जा रहा था। अचानक हुए जोरदार धमाके से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।विस्फोट के बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए घनी आबादी के बीच पटाखों के भंडारण को गंभीर सुरक्षा खतरा बताया। लोगों का आरोप है कि इस तरह का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी में पटाखों के भंडार को वहां से हटाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पटाखों का भंडारण वैध था या अवैध और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें