श्रम विभाग द्वारा सांवेर क्षेत्र में निर्माण स्थल पर श्रमिकों हेतु पंजीयन शिविर आयोजित

भोपाल । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं उन्हें योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम -भोरासला, अरविंदो हॉस्पिटल के सामने निर्माण किए जा रहे आवासीय एवं वाणिज्यिक प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिको हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी कार्यरत श्रमिकों का डिजिटल लेबर चौक ऐप पर पंजीयन कराया गया तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रमिकों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया तथा योजनाओं से जुड़कर अपने सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितों के संरक्षण, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जगरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

हरदोई: थाना कछौना का पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया

रायबरेली में डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षा







