ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

राज्य स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला में सरल हिंदी का युवा कार्यक्रमों में प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

राज्य स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला में सरल हिंदी का युवा कार्यक्रमों में प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
राज्य स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला में सरल हिंदी का युवा कार्यक्रमों में प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर — शिक्षा | City News 24

भोपाल। मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, राजभाषा नियमों के पालन तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, समीक्षा बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित युवा कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यशाला में डॉ. जवाहर कर्नावट, सलाहकार, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र, रवींद्रनाथ टैगोर भोपाल तथा निदेशक, अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र और श्री अरविंद श्रीधर, निदेशक, माधवराव सप्रे संग्रहालय संस्थान ने सहभागिता की। वक्ताओं ने हिंदी की प्रासंगिकता, जनसामान्य से उसके जुड़ाव और सरकारी कामकाज में राजभाषा के प्रभावी उपयोग के महत्व पर अपने विचार रखे। अधिकारियों को कार्यालयीन पत्राचार एवं दैनिक कार्यों में सरल और सहज हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करने तथा राजभाषा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान हिंदी के तकनीकी प्रयोग, यूनिकोड के माध्यम से हिंदी में कार्य करने की सुविधा और भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान की भावना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यशाला के पश्चात मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश के अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित युवा कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा युवा कार्यक्रमों में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस आयोजन का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करना और प्रदेश में युवा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें