ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

एटा धुमरी में बाल सुरक्षा को लेकर डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ

एटा धुमरी में बाल सुरक्षा को लेकर डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ
एटा धुमरी में बाल सुरक्षा को लेकर डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

जैथरा (एटा)। विकासखंड जैथरा की ग्राम पंचायत धुमरी में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एक्सिलेंट सिविल एकेडमी ट्रस्ट (ईकैट ग्रुप) द्वारा बाल सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई और बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत संस्था की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीण परिवारों से संवाद किया। इस दौरान बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण, बाल अधिकार और बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा, असुरक्षित परिस्थितियों में सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों व सहायता तंत्र से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। संस्था के चेयरमैन विवेक सिंह ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए संस्था लगातार प्रयास करती रहेगी। वहीं, संस्था के सीआरओ अंजुल सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।संस्था के प्रदेश समन्वयक अंबरीश कुमार राय ने कहा कि जागरूक समाज का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें