ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
उसहैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीरनगर गांव में रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। यहां ट्यूबवेल की केबल बदलते समय 55 साल के रामनिवास को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
रामनिवास दोपहर करीब तीन बजे अपने ट्यूबवेल की केबल बदल रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ बिजली की केबल से छू गया। उन्हें जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वे घायल रामनिवास को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।
रामनिवास की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे पांच बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित ख़बरें

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /बड़ी खबर | भिंड / खूजा गांव में आज माता रानी का विसर्जन, नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का होगा समापन
ब्रेकिंग न्यूज़·0






