उसावां के ग्राम जाटी में जल निकासी की समस्या, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

बदायूं। ब्लॉक उसावां क्षेत्र के ग्राम जाटी में सड़क किनारे नाले और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क पर कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नाले की सफाई कराने और गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है, ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान







