जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
विसर्जन स्थलों पर जनरेटर, पीए सिस्टम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था के साथ अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित
संत रविदास नगर, भदोही। 19 अक्टूबर, 2026 शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा मेला एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से आज सिंहपुर नहर, चकवा महावीर मंदिर के पास स्थित नहर तथा उगापुर नहर सहित विभिन्न विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थलों एवं वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर की उपलब्धता, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थलों पर रात्रि के समय भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इसके साथ ही, प्रत्येक विसर्जन स्थल पर पीए सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का समय से प्रसारण किया जा सके।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे तथा विसर्जन स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी निर्धारित विसर्जन स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। तैनात अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करेंगे तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा, दशहरा मेला एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखें। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए तथा किसी भी संभावित दुर्घटना की आशंका को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, ताकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान