बदायूं:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया।

आज दिनांक 19/10/2026 बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज चित्रांश नगर जनपद बदायूँ में एक नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। इस नए थाने का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन के दौरान एसएसपी बदायूँ ने कहा, "आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है। यह नया थाना न केवल अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा, बल्कि आम नागरिकों को जागरूक कर उनके डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री इंद्रजीत सिहं, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम श्री विनोद कुमार वर्धन, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन श्री हरेन्द्र सिंह , प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली श्री माधो सिंह बिष्ट एवं प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह के साथ साथ थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ के अधि0 कर्म0गण उपस्थित रहे मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य:विशेषज्ञ टीम: थाने में तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों और साइबर विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, जो ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, और डेटा चोरी जैसे मामलों की कड़ाई से जांच करेंगे।त्वरित कार्रवाई: आम जनता अब सीधे इस थाने में आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है। साथ ही, यह थाना गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ मिलकर 24x7 काम करेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: यह नया साइबर थाना नवीनतम फॉरेंसिक टूल्स, डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर और उन्नत तकनीकी उपकरणों से लैस होगा, जो जटिल साइबर मामलों को तेजी से सुलझाने में मदद करेंगे। संवाददाता राहुल कश्यप कादर चौक बदायूं

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान







