हरदोई में ज्वेलरी चोरी का गिरोह पकड़ा, आकाश पांडेय गिरफ्तार
हरदोई में ज्वेलरी चोरी का गिरोह पकड़ा, आकाश पांडेय गिरफ्तार

हरदोई : ज्वेलरी शॉप के शटर को खींचकर उसमें जगह बनाकर दुकान के अंदर घुसकर आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कोतवाली शहर पुलिस ने आकाश पांडेय उर्फ सूरज पांडेय को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से सफेद धातु की पांच पायल, नौ बिछुआ और 220 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी पर दो ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी के मामलों में आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को सुमित गुप्ता की दुकान से आभूषण चोरी हुए थे और 12 सितंबर को हर्ष पांडेय की दुकान से चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी की गई थी। इन मामलों में पहले दीपांशु उर्फ प्रियांशु और इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आकाश पांडेय बाराबंकी का निवासी है और उसके खिलाफ लखनऊ में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी रखे हुए है।

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान







