दतिया /विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र जी ने पण्डोखर धाम पहुँचकर सरकार के दर्शन-पूजन कर श्री गुरुशरण जी के चाचा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

पण्डोखर (दतिया) - विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक, केंद्रीय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री दिनेश चंद्र जी (बड़े दिनेश जी) ने बुधवार को पण्डोखर धाम पहुँचकर पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार के संचालक श्री गुरुशरण जी महाराज के चाचा स्वर्गीय श्री गिरजाशंकर शर्मा के असामयिक निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री दिनेश चंद्र जी दिल्ली से झाँसी होते हुए अल्प प्रवास पर बुधवार दोपहर पण्डोखर धाम पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री हनुमान जी पण्डोखर सरकार के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री गुरुशरण जी महाराज से दरबार में भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही महाराजश्री के चाचा स्वर्गीय श्री गिरजाशंकर शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर श्री दिनेश चंद्र जी के साथ उनके सहायक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री हरि मोहन जी, झाँसी के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री विनोद जी अग्रवाल, श्री पवन सोनी, श्री दुष्यन्त चतुर्वेदी सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी भी पण्डोखर धाम पहुँचे।
श्री गुरुशरण जी महाराज ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
भवदीय - मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)

माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान बिहारी की आज होगी पेशी

दतिया/भाण्डेर पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने का जोधा हार बरामद







