माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान बिहारी की आज होगी पेशी
उमेश पाल हत्या कांड के सूटर की पेशी आज

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज 🚨
🔥 माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान बिहारी की आज होगी पेशी
प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। माफिया अतीक अहमद से जुड़े चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शूटर अरमान बिहारी की आज गैंगस्टर मामले में पेशी होगी।
➡️ गैंगस्टर मामले में अरमान बिहारी की आज होगी पेशी ➡️ 9 अक्टूबर को पारित आदेश के तहत होगी कोर्ट में पेशी ➡️ बिहार की गया सेंट्रल जेल से प्रयागराज लाया जाएगा अरमान ➡️ उमेश पाल हत्याकांड और दो सरकारी गनरों की हत्या के मामले में भी है आरोपी ➡️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी
बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को पारित न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अरमान बिहारी को बिहार की गया सेंट्रल जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। यहां गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में उसकी पेशी होगी।
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षा गनरों की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। इस चर्चित हत्याकांड में अरमान बिहारी का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था।
आज होने वाली पेशी को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की संभावना है। गया सेंट्रल जेल से प्रयागराज तक आरोपी को सुरक्षा घेरे में लाया जाएगा।
📍 प्रयागराज से बड़ी खबर — अरमान बिहारी की पेशी पर रहेगी सबकी नजर।
प्रयागराज से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।

दतिया /विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र जी ने पण्डोखर धाम पहुँचकर सरकार के दर्शन-पूजन कर श्री गुरुशरण जी के चाचा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

दतिया/भाण्डेर पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने का जोधा हार बरामद







