ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

श्रावस्ती में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

राजापुर खुर्द ग्राम में अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे लावारिस अवस्था मे मिला

श्रावस्ती में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
राजापुर खुर्द ग्राम में अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे लावारिस अवस्था मे मिला — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

इकौना/श्रावस्ती। थाना गिलौला क्षेत्र के ग्राम राजापुर खुर्द में बुधवार, 22 अक्टूबर 2026 को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव अनूप यादव के मकान के सामने पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला के दाहिने हाथ और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला ने गेरुआ रंग के सितारों से जड़े कपड़े पहन रखे थे। उसके कानों में पीली धातु की बालियां, पैरों में पायल और हाथों में मेहंदी लगी हुई थी।

🔎 पर्स में मिला सामान, पहचान का प्रयास तेज

पुलिस को महिला के पास से काले रंग का पर्स भी मिला है। पर्स के अंदर शीशा, कंघी, पाउडर और मोबाइल चार्जर सहित कुछ सामान बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस महिला की उम्र, कद-काठी, पहनावे और बरामद सामान के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

🏥 मोर्चरी में रखा गया शव

पुलिस ने शव को पहचान के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय, श्रावस्ती की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सकेगा।

📢 पुलिस ने जारी की अपील

यदि किसी व्यक्ति ने इस महिला को पहले देखा हो या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

📞 क्षेत्राधिकारी इकौना: 9454401380 | 9208063104

📞 प्रभारी निरीक्षक, थाना गिलौला: 9454404305 | 8840367971

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें