ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव! बाइक गिराकर ज्वेलर्स पर ताना तमंचा, सोना-चांदी से भरा बैग लूटा

अलीगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव! बाइक गिराकर ज्वेलर्स पर ताना तमंचा, सोना-चांदी से भरा बैग लूटा
अलीगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव! बाइक गिराकर ज्वेलर्स पर ताना तमंचा, सोना-चांदी से भरा बैग लूटा — अपराध | City News 24

एटा/अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र में किनौड़ी कट के पास तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स कारोबारी को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने कारोबारी की मोटरसाइकिल में कट मारकर उसे गिराया और विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीनकर फरार हो गए। कारोबारी के मुताबिक, बैग में 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। गांव पुराहार निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश सिंह की अलीगंज के मेवाती मोहल्ले में मस्जिद के पास मां सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। संजय यादव के अनुसार, वह दुकान बंद करके अपने भतीजे विकास के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बाइक विकास चला रहा था। किनौड़ी कट के पास पीछे से आए तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल में कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। कारोबारी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण वारदात की सूचना पर एएसपी श्वेताभ पांडे, सीओ राजेश सिंह और थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की। एसएसपी डॉ. इलमारन ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज और स्थानीय पुलिस के साथ जांच एजेंसियां भी साक्ष्य जुटा रही हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। बैग में बताए गए सोने-चांदी और नकदी की मात्रा की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर जिला संवाददाता · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें