विश्व हैल्थ बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सहयोग का प्रस्ताव दिया

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में विश्व हैल्थ बैंक की ओर से सकारात्मक सहयोग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विश्व हैल्थ बैंक की सीनियर इकोनॉमिस्ट सुश्री जिज्ञासा शर्मा एवं अमित स्पेशलिस्ट वर्ल्ड हैल्थ बैंक ने अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्रीमती रश्मि अरुण शमी से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग की पेशकश की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर डॉ. सलोनी सिडाना, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश एवं डाॅ. रचना दुबे संचालक, राज्य स्वास्थ्य आईईसी ब्यूरो भी उपस्थित रहे। यह पहल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने तथा नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

कटघोरा में सेहत से खिलवाड़: ~सांभर में इल्ली मिलने पर चर्चित 'मुरली होटल' सील, शारदा स्वीट्स पर भी गिरी गाज

भोपाल । अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन पुलिस और अन्य विभागों के प्रयासों से प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई







