बहराइच: जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में उनका निस्तारण करने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कर आमजन को न्याय दिलाना और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना है।

बहराइच में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

बहराइच पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की पहल, आपसी सुलह से टूटने से बचे 2 परिवार







