बदायूं:कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में चोरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की शराब, नकदी और अवैध हथियार बरामद

थाना कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में नकब लगाकर चोरी करने की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की शराब, नकदी, एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र धर्मपाल, करन पुत्र दीपचंद्र, अभिषेक पुत्र मनीराम और बादल पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। चारों आरोपी ग्राम भोजपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं के निवासी हैं। इनकी उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई गई है। कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं में संलिप्तता का आरोप पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को ग्राम ककोड़ा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से 35 हाफ बोतल चोरी हुई थीं। इसके बाद 9 अक्टूबर को ग्राम असरासी में देशी शराब की दुकान से शराब की पेटियां, बीयर और गल्ले में रखी लगभग 25 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था।इसके अतिरिक्त, 19 और 20 अक्टूबर की रात ग्राम लखापुर, थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज में शराब की दुकान से 598 पाउच और 30 केन बीयर चोरी होने की घटना दर्ज की गई थी। पुलिस ने दरियाबगंज स्टेशन, थाना पटियाली, जनपद कासगंज क्षेत्र में शराब की दुकान से बोतलें और नकदी चोरी होने की घटना का भी उल्लेख किया है।शराब, नकदी और हथियार बरामद पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 8 पीएम की पांच हाफ बोतल, आफ्टर डार्क ब्लू की 14 हाफ बोतल, ग्रैंड मास्टर और मिस इंडिया ब्रांड के टेट्रा पैक, 100 पाइपर्स की एक बोतल तथा नकदी बरामद की गई। इसके अलावा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP24BU1246, एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के विरुद्ध कादरचौक, सिकंदरपुर वैश्य और पटियाली थानों में संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। हथियार बरामदगी के संबंध में भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस टीम की कार्रवाई इस कार्रवाई में थाना कादरचौक के उपनिरीक्षक अजयवीर सिंह और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दतिया /सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 10-10 हजार के 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए झाँसी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्टूबर को







