ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बहराइच: परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार में कराया समझौता, टूटने से बचाया रिश्ता

बहराइच: परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार में कराया समझौता, टूटने से बचाया रिश्ता
बहराइच: परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार में कराया समझौता, टूटने से बचाया रिश्ता — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का समाधान कर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए बहराइच पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवाद से जूझ रहे एक परिवार के दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर परिवार को टूटने से बचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर दोनों पक्षों को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। यहां टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए उन्हें समझाया और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया।

पुलिस टीम की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। दोनों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने, पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और आपसी सामंजस्य के साथ खुशी-खुशी रहने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से पालन करने तथा आपसी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की सलाह दी गई।

बहराइच पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को बिखरने से बचाना तथा समाज में सौहार्द बनाए रखना है।

समझौता कराने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव महिला आरक्षी छाया द्विवेदी महिला आरक्षी गिरजावती महिला आरक्षी अनन्या सिंह

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें