ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक2 मिनट पढ़ें

बदायूँ जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी

बदायूँ जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी
बदायूँ जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी — प्राकृतिक | City News 24

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी बदायूँ: 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश डायवर्सिफाइड एग्रीकल्चर सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपीडास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित मेले में किसानों को जैविक खेती के महत्व, लाभ तथा वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी गई। जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प, डॉ. विवेक कुमार गौरव ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक-कृषक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि), उझानी मनोज गुप्ता ने जैविक विधि से दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से पोषक तत्व प्रबंधन और मृदा जनित रोगों के नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी के डॉ. सौहार्द दुबे ने जैविक खेती में पोषक तत्व एवं बीज प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रख-रखाव तथा उनमें होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु प्रताप सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने जैविक खेती के लाभों से अवगत कराते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. मनोज गुप्ता, वीटीएम उझानी, पीपीएस उझानी, प्रमाणीकरण संस्था के अवधेश कुमार एवं पुनीत कुमार शर्मा सहित सभी क्षेत्रीय एलआरपी तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें