ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए सुरक्षा मानक निर्धारित

दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए सुरक्षा मानक निर्धारित
दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए सुरक्षा मानक निर्धारित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ : 24 अक्टूबर। दीपावली के त्योहार के दृष्टिगत जनपद में आतिशबाजी के भंडारण एवं विक्रय के लिए 06 नवंबर से 08 नवंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए अस्थायी दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश के निर्देशानुसार आतिशबाजी की दुकानों की स्थापना, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य होगा। निर्देशों के अनुसार, आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के किसी भी एक समूह (क्लस्टर) में अधिकतम 50 दुकानों की ही अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक क्लस्टर स्थल पर प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस तथा कम से कम दो अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता अनिवार्य होगी। दुकानों एवं शेड में विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खुले अथवा लटकते तार, नग्न प्रकाश, गैस लैंप तथा तेल से जलने वाले लैंप का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी दुकानें टिन शेड अथवा अग्निरोधक सामग्री से निर्मित शेड में ही लगाई जाएंगी। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी तथा किसी संरक्षित कार्य या संरचना से न्यूनतम 50 मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। दुकानों को आमने-सामने स्थापित नहीं किया जाएगा। क्लस्टर का निर्धारण अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता एवं स्थल पर पर्याप्त भूमि के आधार पर किया जाएगा। निर्धारित लेआउट के अनुसार ही अधिकतम 50 दुकानों की स्थापना की अनुमति होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आतिशबाजी के भंडारण एवं विक्रय के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें