ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
मतदेय स्थलों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे बदायूँ डीएम

बदायूँ: 24 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय, बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसंत नगर में स्थापित मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। मतदेय स्थलों पर उपस्थित बीएलओ सहित अन्य कर्मचारियों से फॉर्म 6, 7, 8 की प्राप्ति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को पूर्ण सर्तकता के साथ किया जाए।
संबंधित ख़बरें

हरदोई में धान की क्रॉप कटिंग में 60.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, डीएम राहुल पाण्डेय रहे मौजूद
ब्रेकिंग न्यूज़·6

हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी
ब्रेकिंग न्यूज़·4

हरदोई में जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना जागरूकता अभियान
ब्रेकिंग न्यूज़·3






