हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी
हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी

हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी हरदोई: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण द्वारा 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष रोड पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 5098 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है, जबकि कुल 5114 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता टूटी सड़कों को जल्द दुरुस्त कराना और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत देना है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि उनके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो वे जल निगम ग्रामीण को टोल फ्री नंबर 1800-121-2164, जल समाधान ऐप या आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही जल सारथी ऐप पर भी फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है, जिससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाई जाएगी और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित होगी। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

भदोही मे धान की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी फसल की उत्पादकता, 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज

हरदोई: सेल्समैन से तीन लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी







