बदायूं:कादरचौक के भूड़ा भदरौल में रामलीला मेले का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल रहा तैनात

थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल में शनिवार शाम करीब 8:30 बजे रामलीला मेले का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।रामलीला मेले का उद्घाटन सीओ उझानी, थाना कादरचौक अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा ग्राम प्रधान परमजीत की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी भूड़ा भदरौल के पुलिस बल सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल ने मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। रामलीला मेले के उद्घाटन के साथ ही गांव में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेले में सहभागिता की और आयोजन को लेकर उत्साह जताया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हरदोई में धान की क्रॉप कटिंग में 60.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, डीएम राहुल पाण्डेय रहे मौजूद

हरदोई: पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभियान जारी







