हरदोई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
हरदोई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

हरदोई मल्लावां: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान कांग्रेस के तीन युवा कार्यकर्ताओं आशीष यादव, शोभित मिश्रा और विनय दीक्षित को भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा असलहे के दम पर जबरन पकड़कर चार से पांच घंटे तक मारपीट कर बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने 24 अक्टूबर को कोतवाली मल्लावां में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि तीनों कार्यकर्ताओं को भाजपा विधायक के कार्यालय में बंद रखा गया और बाद में कोतवाली मल्लावां लाकर उत्पीड़न किया गया। विक्रम पांडेय ने आरोपितों में अभय कुमार, रानू, शैलेंद्र सिंह, यश और पांच अज्ञात लोगों का नाम लिया है। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने मामले की जांच की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी जांच कराने का आश्वासन दिया है।

बदायूं : नबी नगला में सफाई व्यवस्था बदहाल, पांच साल से विकास कार्य नहीं होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

बदायूं:कादरचौक के भूड़ा भदरौल में रामलीला मेले का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल रहा तैनात







