ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
25 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

हरदोई: जितेंद्र वर्मा ने विपक्ष की एकजुटता से दो एसडीएम निलंबन का दावा किया

हरदोई: जितेंद्र वर्मा ने विपक्ष की एकजुटता से दो एसडीएम निलंबन का दावा किया
हरदोई: जितेंद्र वर्मा ने विपक्ष की एकजुटता से दो एसडीएम निलंबन का दावा किया — प्रशासन | City News 24

हरदोई मल्लावां: मल्लावां ब्लॉक के ग्राम नई बस्ती में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामचंद्र पटेल और प्रशांत पटेल के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और पिछड़े, दलित एवं आदिवासी वर्गों के अधिकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायक जिताने का संकल्प लिया है और हरदोई जिले की सभी सीटों पर पार्टी की जीत होगी। उन्होंने बूथ संगठन की सक्रियता और उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के समक्ष मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। पीलीभीत में 13 हजार फर्जी वोट मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विपक्ष की एकजुटता से दो एसडीएम निलंबित हुए।

उन्होंने सरकारी नौकरियों में दलित, पिछड़े और आदिवासियों के आरक्षण हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में 19 हजार पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को वंचित किया गया। जितेंद्र वर्मा ने 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया। रामचंद्र पटेल, प्रशांत पटेल, संदीपक पटेल, सौरभ वर्मा सहित सैकड़ों लोग भी मौजूद थे।

Yunus Mohammed
Yunus Mohammed
District Bureau chief · City News 24
Village and post Lalpalpur District hardoi
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें