ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भदोही मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

भदोही मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*
भदोही मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण* — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर रहा विशेष जोर* संत रविदास नगर भदोही, 25 अक्टूबर 2026*:— जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पीईटी प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बूनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल जंगीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज तथा सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संचालन, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, कक्ष व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए तथा शासन एवं आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखने, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बूनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल, गोधना, जंगीगंज गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, काशीराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल मर्यादपट्टी, पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री इन्द्रबहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, सेंट थॉमस स्कूल बेदपुर ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री काशीराज महाविद्यालय इण्टर कॉलेज और टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल घोसिया औराई शामिल हैं। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमे प्रथम पाली मे कुल 5664 परीक्षार्थियों में 4284 उपस्थित एवं 1380 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली मे कुल 5664 परीक्षार्थियों में 4305 उपस्थित एवं 1359 अनुपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को पीईटी परीक्षा आयोजित होगी।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें