ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

"लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा"‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

"लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा"‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
"लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा"‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित — शिक्षा | City News 24

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि युवा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था मात्र नहीं है, अपितु यह हमारे देश की सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का आधार है। राज्यमंत्री भोपाल स्थित एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड के लाइव श्रवण एवं उसके बाद आयोजित विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संविधान के मूल्यों एवं समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा एवं सम्मान की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति लोकतंत्र की सुदृढ़ता और राष्ट्र के नवनिर्माण की सबसे मुख्य कर्णधार है। इसके लिए प्रत्येक युवा का अपने नागरिक कर्तव्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निरंतर सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जागरूक, उत्तरदायी तथा राष्ट्रहित के प्रति पूर्णतः समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा दी। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत विद्यालय परिसर में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक चेतना के संरक्षण तथा अराजकता से समाज एवं राष्ट्र को होने वाले दुष्परिणामों पर प्रखर शैली में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना का बीजारोपण करना, उनकी मौलिक अभिव्यक्ति की क्षमता का संवर्धन करना तथा उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ,अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें