बदायूं:ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर पैर में फ्रैक्चर

थाना कादरचौक अंतर्गत ग्राम पंचायत लभारी गांव निवासी रामवीर गौतम, जो पीआरडी के जवान हैं, थाना कादरचौक से ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे।रामवीर गौतम ने बताया कि वह 24 तारीख को ड्यूटी कर घर जा रहे थे, तभी कादरचौक में एसबीआई बैंक के सामने चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।पीड़ित का आरोप है कि वह स्वयं पुलिस स्टाफ से हैं, फिर भी थाना कादरचौक से कोई भी विभागीय अधिकारी उन्हें देखने नहीं आया है और उल्टा उनके खिलाफ ही थाने में रिपोर्ट लिख दी गई है। रामवीर गौतम ने मांग की है कि उनके लड़के द्वारा दी गई तहरीर पर सीसीटीवी कैमरा चेक करवा कर गाड़ी की जांच की जाए और तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रार्थी रामवीर गौतम, ग्राम लभारी, थाना कादरचौक

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) भारी वर्षा के कारण प्राथमिक विद्यालय बीकामऊ वि.क्षे.असोहा जिला उन्नाव की बाउंड्री वॉल टूटने के संबंध में।

खड़गे के कथित बयान पर नागदा में भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश, कन्या शाला चौराहे पर फूंका पुतला







