ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख

फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख
फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख — दुर्घटना | City News 24

शमशाबाद- क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा के राजस्व ग्राम पैलानी दक्षिण में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में हजारों की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा घर-गृहस्थी के सामान सहित लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, कौसर के घर में उनकी पत्नी रूबी खाना बना रही थीं, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।लाखों का नुकसान, दहेज का सामान भी खाक पीड़ित परिजनों के अनुसार, बीते महीनों में हुई शादियों में मिला दहेज का सामान भी जल गया। कौसर का 10 हजार रुपये नकद, सोने के जेवर तथा घरेलू सामान तारिफ का करीब 1 लाख रुपये का सामान विधवा इसरातन की 6 हजार रुपये विधवा पेंशन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये ताहिर का 40 हजार रुपये- राजू का 55 हजार रुपये साजिद का करीब 75 हजार रुपये का नुकसान आग में नकदी, जेवर, कपड़े, घरेलू सामान, अनाज तथा भूसा सब जलकर राख हो गया। प्रशासन मौके पर घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा ग्राम प्रधान जुबैर खां को दी गई। सूचना पर ग्राम प्रधान ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना के बाद तहसीलदार वा कानून गो क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आगजनी के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे बिलख रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना में न तो सर छुपाने को छत बची, न पहनने को कपड़े और न ही खाने को अनाज, सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें