प्रशासन1 मिनट पढ़ें
हरदोई में करवा चौथ से पहले पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की

हरदोई: करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरदोई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
त्योहार को लेकर बाजारों में महिलाओं की खरीदारी के चलते चहल-पहल बढ़ गई है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, चोर-उचक्कों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को बाजारों में सतर्कता बनाए रखने और शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विषय
संबंधित ख़बरें

राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने उमराह यात्रियों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने का किया अनुरोध
प्रशासन·0

महिलाओं और वृद्धजनों के लिए सुरक्षित भोपाल बनाने के लिए वार्ड स्तर पर गठित होंगी समितियां
प्रशासन·0

कैम्पा निधि से वनों के सुधार और नदियों के पुनर्जीवन के धनरशि स्वीकृत
प्रशासन·0






