ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
31 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

भोपाल ।गौ संवर्धन के क्षेत्र में ग्राम बिछिया की गौशाला के प्रयास सराहनीय संभागायुक्त ने गौशाला का किया निरीक्षण

भोपाल ।गौ संवर्धन के क्षेत्र में ग्राम बिछिया की गौशाला के प्रयास सराहनीय संभागायुक्त ने गौशाला का किया निरीक्षण
भोपाल ।गौ संवर्धन के क्षेत्र में ग्राम बिछिया की गौशाला के प्रयास सराहनीय संभागायुक्त ने गौशाला का किया निरीक्षण — प्रशासन | City News 24

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को विदिशा जिले के ग्राम बिछिया का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बिछिया स्थित आदर्श श्री गोपाल कृष्ण गौशाला पहुंचकर गौ संवर्धन एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों का अवलोकन किया। संभागायुक्त ने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौवंश के संरक्षण, संवर्धन तथा उनके समुचित रखरखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं गौ संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इन्हें सराहनीय बताया। कहा कि गौशालाएं केवल गौवंश के संरक्षण का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक संसाधनों के उपयोग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। गौशालाओं के बेहतर संचालन और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सामूहिक सहभागिता एवं निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्राम बिछिया में स्थित आदर्श गौशाला में गौवंश के लिए उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं से संभागायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौवंश के समुचित रखरखाव, उनके खान-पान एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। गौवंश की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि गौवंश को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिल सके। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के माध्यम से गौवंश के स्वास्थ्य की देखभाल एवं बीमार पशुओं के उपचार के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, समय पर उपचार तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा गोबर का उपयोगी उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल हो और लोगों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके। संभागायुक्त ने गौशाला की गतिविधियों को आजीविका एवं रोजगार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें