मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मल्हार स्मृति मंदिर में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह
देवास। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई।
समारोह में देशभक्ति गीतों एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। उपस्थित नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री राय सिंह सेंधव, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री भेरूलाल अटरिया, श्री राजीव खंडेलवाल एवं श्री संजय दायमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी एवं श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।









