जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर धान की उत्पादकता का किया आकलन

रायबरेली में 03 नवम्बर 2026 को धान की पैदावार की हकीकत देखने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सदर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड राही की ग्राम राही में पहुंची। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल धान कटाई के 04 खेतों मे प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है। जिसके अंतर्गत चार खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 2239 में 31.600 किग्रा के हिसाब से 73 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 1916 में 16.100 किग्रा के हिसाब से 37 कुंतल/हेक्टेयर, गाटा संख्या 554 में 19.450 किग्रा के हिसाब से 45 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 2098 में 26.000 किग्रा के हिसाब से 60 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। बता दें कि क्रॉप कटिंग से फसलों की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए।

हरदोई: नवयुग पालिका योजना में प्रमुख सड़क विकास कार्य चयनित

श्रावस्ती : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिलौला CHC अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी की कार्यशैली की सराहना की







