ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: बघौली में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

हरदोई: बघौली में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के सिरदारपुर मजरा अड़ंगापुर में जमीन के कब्जे को लेकर मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिसमें लगभग बारह लोग घायल हो गए।
इस हिंसक संघर्ष में 60 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वहीं, 40 वर्षीय संजीव पुत्र रामपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य घायल लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
संबंधित ख़बरें

मेले में 445 युवाओं का चयन 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
ब्रेकिंग न्यूज़·1

हरदोई: नई मारुति अर्टिगा में पेंट उतरने और मरम्मत के निशान मिले
ब्रेकिंग न्यूज़·0

शिवपुरी: सांप के डसने से 8 साल की बच्ची की मौत: खटिया पर सोते समय नाक पर काटा; रन्नौद के बामौरकलां गांव में रहती थी
ब्रेकिंग न्यूज़·0






