लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका गैंगस्टर हरि बॉक्सर अमेरिका में डिटेन भारत लाने की तैयारी

राजस्थान पुलिस को संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और फरार गैंगस्टर हरिचन्द जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिका में डिटेन किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।
राजस्थान पुलिस की विशेष टीम ने निभाई अहम भूमिका
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर एडीजीपी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एटीएस डीआईजी एवं इंटरपोल लाइजनिंग ऑफिसर योगेश यादव के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने आरोपी की लोकेशन और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं।
5 देशों में भेजे गए 14 रेफरेंस
राजस्थान पुलिस ने हरि बॉक्सर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। उसकी तलाश के लिए इंटरपोल को करीब 5 देशों में 14 बार रेफरेंस भेजे गए। आरोपी के खिलाफ प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट भेजी गई। अपडेटेड ब्रीफ डोजियर और फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
अब भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में डिटेन किए जाने के बाद अब आरोपी को भारत लाने की कानूनी और प्रत्यर्पण संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे राजस्थान में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरदोई में जमीनी विवाद में अधेड़ की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

सहसवान तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं







