ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बलरामपुर : तुलसीपुर में भीषण अग्निकांड, जूते-चप्पल की दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान

नई बाजार चौक में आग की लपटों से मची अफरा-तफरी, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बलरामपुर : तुलसीपुर में भीषण अग्निकांड, जूते-चप्पल की दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान
नई बाजार चौक में आग की लपटों से मची अफरा-तफरी, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

🚨 तुलसीपुर में भीषण अग्निकांड, जूते-चप्पल की दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान

नई बाजार चौक में आग की लपटों से मची अफरा-तफरी, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर के व्यस्त नई बाजार चौक में जूते-चप्पल की एक दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। दुकान में मौजूद रबर, प्लास्टिक और चमड़े के सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा जूते-चप्पलों का स्टॉक और फर्नीचर पूरी तरह जल चुका था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोकी जा सकी।

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें