ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा2 मिनट पढ़ें

भोपाल । पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं किशोर न्याय अधिनियम की शिविर में दी गई जानकारी

भोपाल ।  पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं किशोर न्याय अधिनियम की शिविर में दी गई जानकारी
भोपाल । पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं किशोर न्याय अधिनियम की शिविर में दी गई जानकारी — शिक्षा | City News 24

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरसिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं विधिक संरक्षण से संबंधित कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षित वातावरण के प्रति समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, बैरसिया पवन बांदिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, सम्मान और भयमुक्त जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, परेशानी अथवा शोषण की स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अरेस्ट जैसे अपराधों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश श्वेता गोयल ने बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 पोक्सो , किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान, लैंगिक शोषण से बचाव, अपराधों की रिपोर्टिंग तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अपराधों की सूचना देने के कानूनी दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें