हरदोई: रोडवेज बस में महिला के बैग से लाखों की चोरी का आरोप

हरदोई: रोडवेज बस में महिला के बैग से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पति सूरज राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि 22 नवंबर को वह अपनी पत्नी को रिश्तेदारी में ले जाने के लिए रोडवेज बस में बैठाया था। महिला के पास ट्राली बैग था जिसमें कपड़े, ज्वैलरी, पैसे और मेकअप बॉक्स था। बस चालक ने महिला के बैग को अपनी सीट के पास रखने को कहा, लेकिन थोड़ी दूरी बाद महिला को शक हुआ और उसने बैग देखा तो उसका चेन लॉक टूटा हुआ था।
शाहजहांपुर पहुंचने पर जब बैग खोला गया तो उसमें से दो सोने के कंगन (30 ग्राम का एक जोड़ी), एक 12 ग्राम की सोने की अंगूठी, 600 ग्राम वजन की चांदी की पायजेब और 20 हजार रुपए सहित मेकअप बॉक्स गायब थे। सूरज राठौर ने आरोप लगाया कि बस चालक और कंडक्टर की मिलीभगत से यह चोरी हुई है। महिला ने चालक से बस रोकने और बैग जांचने की मांग की थी, लेकिन चालक ने धमकाते हुए बस नहीं रोकी। सूरज राठौर ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।









