ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

भोपाल । राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तकनीकी समिति का पुनर्गठन तीन वर्ष का होगा समिति का कार्यकाल

भोपाल । राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तकनीकी समिति का पुनर्गठन तीन वर्ष का होगा समिति का कार्यकाल
भोपाल । राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तकनीकी समिति का पुनर्गठन तीन वर्ष का होगा समिति का कार्यकाल — प्राकृतिक | City News 24

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तकनीकी समिति का पुनर्गठन किया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश के पूर्व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) डॉ. एच.एस. नेगी और प्रदेश की मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक डॉ. समीता राजौरा को समिति में सदस्य नामित किया गया है। पुनर्गठित समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। समिति में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निदेशक (आएफडी), भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के निदेशक, उत्तरप्रदेश के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पवन कुमार शर्मा, आंध्रप्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, वन महानिरीक्षक (एनटीसीए) तथा उप महानिरीक्षक,सहायक महानिरीक्षक (एनटीसीए) को भी शामिल किया गया है। उप महानिरीक्षक,सहायक महानिरीक्षक (एनटीसीए) समिति के संयोजक होंगे। समिति को विभिन्न बाघ अभयारण्यों और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को वित्तीय सहायता जारी करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति देने का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही एनटीसीए के अनुसंधान, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और बैठकों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी देना तथा निगरानी समितियों के गठन और निगरानी के मानक निर्धारित करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति देना भी समिति के कार्यक्षेत्र में शामिल है। समिति अखिल भारतीय बाघ आकलन के साथ सह-परभक्षियों और शिकार प्रजातियों के आकलन की समीक्षा, निगरानी और क्रियान्वयन भी करेगी। इसके अतिरिक्त वन्यजीवों के आवास की स्थिति की निगरानी तथा एनटीसीए द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य कार्य भी समिति के दायित्वों में शामिल रहेंगे। पुनर्गठित तकनीकी समिति का कार्यकाल एनटीसीए की अधिसूचना की तिथि से तीन वर्ष का होगा। समिति के गैर-सरकारी सदस्यों को नियमानुसार इकोनॉमी श्रेणी का हवाई किराया और दैनिक भत्ता देय होगा।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें