ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

शिक्षक MLC चुनाव के चलते श्रावस्ती में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

शिक्षक MLC चुनाव के चलते श्रावस्ती में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावस्ती

शिक्षक MLC चुनाव के चलते श्रावस्ती में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर श्रावस्ती जिले में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती की ओर से 22 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान दिवस निर्धारित है। इसी को देखते हुए जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इन सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश का आदेश परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, शासकीय सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

इसका मतलब है कि श्रावस्ती जिले में संचालित निजी और सरकारी विद्यालयों समेत कक्षा 12 तक के सभी संबंधित शिक्षण संस्थान 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

आदेश की प्रतिलिपि जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर फैसला

शिक्षक MLC चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने के साथ ही 23 अक्टूबर को विद्यालय बंद रखने को कहा है ।

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें