ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
9 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

SSP बदायूं ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

SSP बदायूं ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
SSP बदायूं ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए आवश्यक दिशा निर्देश — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूं द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। SSP ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी (CO), थाना प्रभारी (SHO/SO) एवं अन्य अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। SSP ने अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। SSP ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता बेहद आवश्यक है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करें।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें