घटना के संबंध में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 546/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तीन पुलिस टीमों का गठन कर जल्द खुलासा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
इसके बाद पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।