ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

हरदोई पुलिस को मिली सफलता दीपावली की रात कैंटीन संचालक से लूट का किया खुलासा 04 आरोपी गिरफतार

हरदोई पुलिस को मिली सफलता दीपावली की रात  कैंटीन संचालक से लूट का किया खुलासा 04 आरोपी गिरफतार
हरदोई पुलिस को मिली सफलता दीपावली की रात कैंटीन संचालक से लूट का किया खुलासा 04 आरोपी गिरफतार — अपराध | City News 24

हरदोई दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई लूट की वारदात का पुलिस किया खुलासा,एसओजी,सर्विलांस, स्वाट देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1,45,730 रुपये चार मोबाइल फोन दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद किया गया है पुलिस के अनुसार 08 नवम्बर की रात करीब 10:26 बजे आशानगर निवासी राजेश कुमार सिंह अपने कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हरियावां से हरदोई आ रहे थे पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुरजीत कुमार के पास रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और पिहानी की ओर फरार हो गए। घटना के संबंध में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 546/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तीन पुलिस टीमों का गठन कर जल्द खुलासा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने, आसपास के लोगों से पूछताछ और सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। 12/13 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दीपावली की रात लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी दो मोटरसाइकिलों से हरियावां की ओर से पोखरी तिराहे की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नयागांव मोड़ पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विजेंद्र पुत्र भभूती निवासी रिख्खा पुरवा, थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से शोभित पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम उतरा, थाना हरियावां, अंकुल पुत्र ओमप्रकाश और गंगेश पुत्र सुरेंद्र निवासी रिख्खा पुरवा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,45,730 रुपये नकद चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके अलावा 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें