अलापुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार सवार 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 09:40 बजे पुलिस टीम ने ग्राम चौडेरा शिकारपुर मोड़ विसारतनगर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध ब्रेजा कार (नंबर UP84W9983) को रोका।