ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
29 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बदायूँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, चोरी के माल और अवैध शराब के साथ 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, चोरी के माल और अवैध शराब के साथ 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, चोरी के माल और अवैध शराब के साथ 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

अलापुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार सवार 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, अवैध तमंचा, कारतूस, अवैध देशी शराब और चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (SSP) बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में अलापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैद थी। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 09:40 बजे पुलिस टीम ने ग्राम चौडेरा शिकारपुर मोड़ विसारतनगर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध ब्रेजा कार (नंबर UP84W9983) को रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध सामान और चोरी की सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद कार में सवार सभी 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 01 अदद देसी तमंचा (315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस 01 पेटी अवैध देशी शराब 03 आदत पुराने इन्वर्टर बैटरी 01 इन्वर्टर और 01 स्टेबलाइजर 11 जरीकेन में भरा करीब 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल (06 खाली व 05 भरी जरीकेन 01 पीयूसी (PUC) यंत्र आरोपियों की पहचान 1. नन्दराम (उम्र करीब 48 वर्ष) पुत्र सूरजपाल, निवासी ग्राम भटोली, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ। 2. सचिन (उम्र करीब 27 वर्ष) पुत्र जुगेन्द्र पाल, निवासी ग्राम सराय पिपरिया, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूँ।3. धर्मपाल पुत्र रामसहाय, निवासी चन्दोखा, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ। 4. धर्मपाल उर्फ गुड्डू (उम्र करीब 47 वर्ष) पुत्र रामलडैते, निवासी ग्राम भटोली, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ। 5. अजयवीर सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह, निवासी कतका रमन, थाना भमोरा, जनपद बरेली।6. सूरज (उम्र करीब 42 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्रपाल, निवासी ग्राम भुगसा, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ।पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सभी मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते हैं। यह गिरोह मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। बरामद किया गया सारा सामान और तेल चोरी का है, जिसे वे ठिकाने लगाने की फिराक में थे।लंबा आपराधिक इतिहास पकड़े गए अभियुक्तों में से मुख्य रूप से नन्दराम और सचिन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। नन्दराम के खिलाफ पहले से ही अलापुर और दातागंज थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सचिन के खिलाफ मूसाझाग थाने में गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।थाना अलापुर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25(1-b)(a) आर्म्स एक्ट व धारा 317(2)/3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेज दिया है।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें