अवैध हथियार भी बरामद, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में दतिया।
जिले के सेवढ़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।